Bihar Rajaswa Maha Abhiyan :- बिहार के सभी नागरिको के लिए बड़ी खुशखबरी आई है | राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के तरफ से एक विशेष अभियान आयोजन किया जा रहा है | इस अभियान को “राजस्व महा-अभियान” के नाम से शुरू किया गया है | जिसके माध्यम से आपके जमीन के कागजात से जुड़े अलग-अलग प्रकार की समस्याओ का समाधान किया जायेगा | इस अभियान के अंतर्गत विभाग द्वारा शिविर के माध्यम से और घर घर जाकर आपके जमीन के जुड़े अलग-अलग प्रकार के दस्तावेजो से जुड़ी समस्याओ का समाधान किया जायेगा |
Bihar Rajaswa Maha Abhiyan इस अभियान के माध्यम से कौन-कौन सी समस्याओ का समाधान किया जायेगा इसका आयोजन कब और किस प्रकार से किया जायेगा इसके बारे में पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़े | इस राजस्व महा-अभियान के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप इस आर्टिकल में दिए गये लिंक के माध्यम से इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी को पढ़ सकते है |
Bihar Rajaswa Maha Abhiyan : Overviews
Post Name | Bihar Rajaswa Maha Abhiyan : बिहार भूमि में राजस्व महा-अभियान शुरू, लगेगा हर पंचायत में कैंप और होगा जमीन से जुड़ा काम |
Post Date | 04/08/2025 |
Post Type | राजस्व विभाग नया अभियान |
Update Name | राजस्व महा-अभियान |
Department | बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग |
राजस्व महा-अभियान का आयोजन? | 16 अगस्त 2025 से 20 सितम्बर 2025 |
Official Website | biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi |
Bihar Rajaswa Maha Abhiyan : राजस्व महा-अभियान
Bihar Rajaswa Maha Abhiyan : बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के तरफ से “राजस्व महा-अभियान” का आयोजन किया जा रहा है | ये महा-अभियान विभाग के तरफ से जमीन से जुड़े अलग-अलग प्रकार के कामो को किया जायेगा | कोई भी व्यक्ति अपने जमीन से जुड़े किसी प्रकार के कामो को करवाना चाहते है तो वो इस Bihar Rajaswa Maha Abhiyan के माध्यम से अपने जमीन से जुड़े अलग-अलग प्रकार कामो को करवा सकते है |
राजस्व महा-अभियान का उद्देश :- बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा आपके जमीन के रिकॉर्ड(अभिलेख)की अशुद्धियों के सुधार में तेजी लाने हेतु एक विशेष “राजस्व महा-अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आपके घर/ पंचायत तक पहुँच कर आपके भूमि संबंधी दस्तावेजों की अशुद्धियों का सुधार करना है |
Bihar Rajaswa Maha Abhiyan : महत्वपूर्ण तिथियाँ
अपनी जमीन के रिकॉर्ड (अभिलेख) की अशुद्धियो के सुधार में तेजी लाने हेतु राजस्व महा-अभियान :- 16 अगस्त 2025 से 20 सितम्बर 2025
घर -घर वितरण :- 16 अगस्त 2025 से 15 सितम्बर, 2025
शिविरों का आयोजन :- 19 अगस्त, 2025 से 20 सितम्बर, 2025
Bihar Rajaswa Maha Abhiyan : प्रत्येक हल्का में कम से कम सात दिनों के अंतराल पर दो तिथियों में शिविर आयोजित किए जाएँगे। आपको आवेदन पत्र भरने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
Bihar Rajaswa Maha Abhiyan : इन सभी समस्याओ का मिलेगा समाधान
- डिजिटाइज्ड(ऑनलाइन) जमाबंदी में त्रुटि सुधार (परिमार्जन) :- अपने नाम, खाता, खेसरा, रकबा और लगान की अशुद्धियों को ठीक कराएँ।
- उत्तराधिकार नामांतरण :- जमाबंदी रैयत की मृत्यु के बाद उत्तराधिकारियों के नाम से वंशावली के आधार पर जमाबंदी कराएँ।
- बंटवारा नामांतरण :- संयुक्त जमाबंदी के मौखिक या रजिस्टर्ड या कोर्ट द्वारा बँटवारे के आधार पर हिस्सेदारों के नाम से अलग- अलग जमाबंदी कराएँ।
- छूटी हुई जमाबंदियों को डिजिटाईज्ड(ऑनलाइन) कराना :- अपनी छूटी हुईऑफलाइन जमाबंदी को ऑनलाइन कराएँ।

Bihar Rajaswa Maha Abhiyan : आवेदन प्रक्रिया
डिजिटाइज्ड (ऑनलाइन)जमाबंदी में त्रुटि सुधार (परिमार्जन) :-
- अपने नाम, खाता, खेसरा, रकबा (क्षेत्रफल) तथा लगान से संबंधित विवरणियों में मौजूद अशुद्धियों/छूटे हुये जानकारी को ठीक कराएँ।
- राजस्व विभाग के कर्मियों द्वारा उपलब्ध कराये गए जमाबंदी पंजी प्रति में अगर किसी विवरण में त्रुटि हो तो उस विवरण के नीचे दिये गए खाली जगह में सही विवरण भरें। अगर कोई विवरण जमाबंदी पंजी में उपलब्ध नहीं है तो जमाबंदी पंजी के नीचे दिये गए अतिरिक्त खाली जगह में भरें।
- भरे हुए प्रपत्र को साक्ष्यों/ सबूतों के कागजात के साथ राजस्व महाभियान कैंप में जमा करें।
उत्तराधिकार नामांतरण (Inheritance Mutation) :-
- जमाबंदी रैयत की मृत्यु के बाद उनके उत्तराधिकारियों के नाम से जमाबंदी कराएँ।
सर्वप्रथम पूर्वज की जमाबंदी के सभी, खाता, खेसरा तथा रकबा का सही-सही विवरण परिमार्जन के माध्यम से दर्ज कराएं। - इसके बाद राजस्व कर्मियों द्वारा उत्तराधिकार नामांतरण हेतु उपलब्ध कराये गए प्रपत्र में विवरण भरकर, पूर्वज के मृत्यु प्रमाण पत्र तथा वंशावली के साथ प्रपत्र राजस्व महाभियान कैंप में जमा करें।
बंटवारा नामांतरण :-
- संयुक्त / पूर्वज (मृत्यु उपरांत) की जमाबंदी के मौखिक/ रजिस्टर्ड/ कोर्ट द्वारा बंटवारे के आधार पर हिस्सेदार के नाम से अलग-अलग जमाबंदी कायम कराएँ।
- सर्वप्रथम संयुक्त / पूर्वज की जमाबंदी के सभी, खाता, खेसरा तथा रकबा का सही-सही विवरण परिमार्जन के माध्यम से दर्ज कराएं।
- इसके बाद राजस्व कर्मियों द्वारा बंटवारा नामांतरण हेतु उपलब्ध कराये गए प्रपत्र में विवरण भरकर, बंटवारा अभिलेख, पूर्वज के मृत्यु प्रमाण पत्र तथा वंशावली एवं सभी हिस्सेदारों के नाम/ मोबाइल न0 के साथ प्रपत्र राजस्व महाभियान कैंप में जमा करें।
छूटी हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन कराना :-
- यदि आपकी ऑफलाइन जमाबंदी अभी तक ऑनलाइन नहीं हुई है, तो उसे ऑनलाइन कराएँ।
- राजस्व कर्मियों द्वारा ऑनलाइन किए जाने हेतु छूटे हुए जमाबंदी को ऑनलाइन किए जाने हेतु उपलब्ध कराये गए प्रपत्र मे विवरण भरकर, साक्ष्य के साथ प्रपत्र राजस्व महाभियान कैंप में जमा
Bihar Rajaswa Maha Abhiyan : इन जगहों पर किया जायेगा शिविरों का आयोजन
शिविरों का आयोजन :- प्रत्येक पंचायत सरकार भवन या आपके पंचायत के अन्य सरकारी भवन में हल्कावार विशेष शिविर लगाए जाएँगे। इन शिविरों में आप अपने भरे हुए आवेदन प्रपत्र जरूरी कागजातों के साथ जमा कर सकते हैं |
घर-घर वितरण :- विभाग द्वारा गठित दल आपके घर आकर जमाबंदी पंजी की प्रति और जो आपको आवश्यक हो , वह आवेदन प्रपत्र वितरित करेगी | आपके मौजा में दल के जाने की तिथि की जानकारी आपको आपके अंचल के माइक्रो प्लान से मिलेगी | यह प्रपत्र बिहारभूमि पोर्टल पर उपलब्ध राजस्व महा-अभियान लिंक पर क्लिक कर भी प्रिंट किया जा सकता है |
Bihar Rajaswa Maha Abhiyan : Important Links
For Online Apply | Click Here![]() |
Home Page | Click Here![]() |
Join Telegram | Click Here![]() |
Join WhatsApp | Click Here![]() |
Har Ghar Tiranga Certificate 2025 | Click Here![]() |
Official Website | Click Here![]() |
Join Us On Social Media
Join Telegram | Click Here |
Join WhatsApp | Click Here |
बिहार राजस्व महा-अभियान 2025 क्या है?
यह बिहार सरकार की एक विशेष पहल है जिसके तहत सभी पंचायतों में कैंप लगाकर भूमि से जुड़े मामलों जैसे दाखिल-खारिज, म्यूटेशन, जमाबंदी, जमीन पर कब्जा आदि का त्वरित समाधान किया जाएगा।
बिहार राजस्व महा-अभियान 2025 क्या है?
यह बिहार सरकार की एक विशेष पहल है जिसके तहत सभी पंचायतों में कैंप लगाकर भूमि से जुड़े मामलों जैसे दाखिल-खारिज, म्यूटेशन, जमाबंदी, जमीन पर कब्जा आदि का त्वरित समाधान किया जाएगा।
यह अभियान बिहार के किन जिलों में चलेगा?
यह महा-अभियान पूरे बिहार राज्य के सभी जिलों और पंचायतों में चलाया जाएगा।
राजस्व महा-अभियान के तहत किन-किन कामों का निपटारा किया जाएगा?
दाखिल-खारिज (Mutation) जमाबंदी सुधार सीमांकन (Demarcation) जमीन पर अवैध कब्जे का समाधान एलपीसी (Land Possession Certificate) अन्य भूमि विवाद
इन्हें भी देखे :-
- Bihar Rajya Coaching Yojana 2025 : अब नि:शुल्क ऑनलाइन कोचिंग योजना शुरू , घर बैठे करे BPSC, NEET, JEE और BSSC परीक्षा की तैयारी- ऑनलाइन शुरू
- PM Matru Vandana Yojana 2025 : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) महिलाओ को मिलेगा 11,000 रुपये – ऐसे करे आवेदन
- MGNREGA Rojgar Guarantee Yojana 2025 : मनरेगा की नई योजना शुरू ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को प्रति परिवार एक रोजगार – ऐसे मिलेगा लाभ, आवेदन शुरू
- Mukhyamantri Pratigya Yojana 2025 : बिहार सरकार दे रही है विद्यार्थियों को हर महीने 4000 से 6000 रुपये – ऑनलाइन आवेदन शुरू इस दिन से
- Mukhyamantri Vidyarthi Protsahan Yojana 2025 : मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना अब 10वीं/12वीं पास को मिलेगा 10,000 से 15,000 की राशी – आवेदन शुरू (नया नोटिस जारी)