Bihar niji nalkup yojana 2026 : बिहार सरकार दे रही है खेत में बोरिंग और समरसेबुल लगाने के लिए 80% तक अनुदान – ऑनलाइन आवेदन शुरू

Bihar niji nalkup yojana 2026

Bihar niji nalkup yojana 2026 :- बिहार गन्ना विभाग के तरफ से निजीनल कूप योजना के तहत लाभ के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गये है | तो राज्य के ऐसे किसान जो इस योजना के तहत लाभ लेना चाहते है तो जल्द से जल्द जाकर इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करे | इसके तहत लाभ किस प्रकार से मिलता है , इसके तहत लाभ लेने के लिए क्या पात्रता रखी गई है और आवेदन किस प्रकार से करना है इसके बारे में पूरी जानकारी इस आर्टिकल में विस्तार से दी गई है |

Bihar niji nalkup yojana 2026 अगर आप इस योजना के तहत लाभ लेना चाहते है तो इसके बारे में पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़े | Bihar niji nalkup yojana 2026 के तहत लाभ के लिए ऑनलाइन आवेदन करने और इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देखे | 


Bihar niji nalkup yojana 2026 : Overviews
Post NameBihar niji nalkup yojana 2026 : बिहार सरकार दे रही है खेत में बोरिंग और समरसेबुल लगाने के लिए 80% तक अनुदान – ऑनलाइन आवेदन शुरू
Post Date12.07.2026
Post TypeSarkari Yojana
Scheme NameBihar niji nalkup yojana 2026
Apply DateAlready Started
Apply ModeOnline
Official Websiteccs.bihar.gov.in

Bihar niji nalkup yojana 2026

Bihar niji nalkup yojana 2026 : राज्य के ऐसे किसान जो कृषि कार्यो के लिए अपने खेत में नलकूप एवं मोटर पम्प लगवाना चाहते है | किन्तु पैसे की कमी की वजह से जो अपना निजी नलकूप नहीं लगवा सकते है | तो वो सभी इस योजना के तहत लाभ लेकर अपने खेत में निजी नलकूप लगवा सकते है | इस योजना के तहत लाभ किस प्रकार से मिलता है इसके बारे में पूरी जानकारी निचे विस्तार में दी गई है | 



योजना की मुख्य विशेषताः-

योजना के अन्तर्गत कम (शैलो) एवं मध्यम गहराई के 70 मी० तक के निजी नलकूपों एवं मोटर पम्प के अनुदान का प्रावधान है।

योजना के मुख्य अवयव निम्नलिखित है:-

  • > 4–6 इंच व्यास का कम (शैलो) एवं मध्यम गहराई का नलकूप
  • > 2–5 H-P का सबमर्सिबल मोटर पम्प / सेन्ट्रीफ्यूगल मोटर पम्प

Bihar niji nalkup yojana 2026 : इसके तहत मिलने वाले लाभ

अनुदान दो चरणों में दिया जायेगा:-

  • बोरिंग करके पानी का जलस्राव निकालने पर
  • मोटर पम्प सेट क्रय करने के बाद (अधिष्ठापित कर चलाने पर)

अनुदान की दर : (प्रति मीटर अनुदान की दर — 70 मीटर तक सीमित)


अवयवलागत रूपये (प्रति मी०)सामान्य वर्ग (50 प्रतिशत)पिछड़ा/अति पिछड़ा वर्ग (70 प्रतिशत)अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग (80 प्रतिशत)
नलकूप हेतु बोरिंगरु 1200रु 600रु 840रु 960
मोटर पम्प सेट/सबमर्सिबल सेट2 H.P – रु 20000रु 10000रु 14000रु 16000
3 H.P – रु 25000रु 12500रु 17500रु 20000
5 H.P – रु 30000रु 15000रु 21000रु 24000

नोट:- क्षेत्रीय विकास परिषद द्वारा अनुदान दर में संशोधन की जा सकती है।



Bihar niji nalkup yojana 2026 : योजना के तहत लाभ लेने के लिए पात्रता

  • चिन्हित स्थलों पर पूर्व से नलकूप नहीं होना चाहिए।
  • केन्द्रीय भू–जल बोर्ड द्वारा चिन्हित अतिदोहित एवं संकटपूर्ण (Over Exploited and Critical) प्रखंड/पंचायतों से प्राप्त आवेदनों को या इनमें चिन्हित स्थलों को नलकूप अधिष्ठापन हेतु विचार नहीं किया जायेगा।
  • वैसे प्रगतिशील एवं इच्छुक कृषक जिनके पास कम से कम 0.40 एकड़ (40 डिसमिल) का भू–खण्ड हो इसके पात्र होंगे, जिसमें लघु व सीमांत कृषकों को प्राथमिकता दी जायेगी।
  • उक्त स्थल पर पूर्व से बोरिंग न हो तथा उक्त स्थल पर बोरिंग हेतु पूर्व में कृषि विभाग से अनुदान या अन्य संस्था/विभाग से वित्तीय सहायता न ली हो, इस संदर्भ में आवश्यक घोषणा पत्र कृषक से लिया जायेगा।
  • एक कृषक को एक ही बोरिंग एवं मोटर पम्प सेट के लिये अनुदान मान्य होगा। न्यूनतम 15 मीटर गहराई तक बोरिंग करने पर ही अनुदान मान्य होगा।




Bihar niji nalkup yojana 2026 : महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • उक्त स्थल पर पूर्व से बोरिंग न हो तथा उक्त स्थल पर बोरिंग हेतु पूर्व में कृषि विभाग / लघु जल संसाधन विभाग से अनुदान या अन्य संस्था / विभाग से वित्तीय सहायता न ली हो। इस संदर्भ में आवश्यक घोषणा पत्र कृषक को देना होगा।
  • आधार (भुगतान आधार आधारित होगा)
  • भू–धारकता प्रमाण पत्र (LPC)
  • सक्षम प्राधिकार से निर्गत जाति प्रमाण पत्र
  • फोटोग्राफ (सर्वेक्षित स्थल पर अक्षांश एवं देशांतर के साथ) जिसमें जनसेवक /सहायक निदेशक (ईख विकास)/ईख प्रसार पदाधिकारी/ईख पदाधिकारी/संबंधित लाभुक कृषक एवं उपस्थित ग्रामीण को सम्मिलित किया जाय।




Bihar niji nalkup yojana 2026 : ऐसे करे ऑनलाइन आवेदन

  • इसके लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इस आर्टिकल के “Important Links” सेक्शन में जाना होगा |
  • वहां जाने के बाद आपको “For Online Apply” का लिंक मिलेगा |
  • जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा |
  • जहाँ आपको “गन्ना रजिस्ट्रेशन संख्या / Ganna Reg.No” नंबर डालकर Send OTP के विकल्प पर करके आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |

नोट :- अगर आपने पहले कभी इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नहीं किया है | तो पहले आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा |



Bihar niji nalkup yojana 2026 : Important Links
Home Page Click HereNew Image
Join TelegramClick HereNew Image
Join WhatsAppClick HereNew Image
Bihar Ganna Nursery Yojana 2026Click HereNew Image
For Online Apply Click HereNew Image
Official WebsiteClick HereNew Image

Join Us On Social Media

Join TelegramClick Here
Join WhatsAppClick Here
Bihar Niji Nalkup Yojana 2026 क्या है?

यह बिहार सरकार की योजना है जिसके तहत किसानों को निजी नलकूप (बोरिंग) एवं मोटर पंप/सबमर्सिबल लगाने के लिए 50% से 80% तक अनुदान दिया जाता है।

इस योजना में कितनी सब्सिडी मिलेगी?

सामान्य वर्ग को 50%, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग को 70% तथा अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग को 80% तक अनुदान दिया जाता है।

Bihar Niji Nalkup Yojana 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

बिहार के पात्र किसान जिनके पास कृषि योग्य भूमि है और योजना की अन्य पात्रता शर्तें पूरी करते हैं, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ आवश्यक हैं?

आधार कार्ड, भूमि से संबंधित दस्तावेज (LPC/भू-धारकता प्रमाण पत्र), बैंक पासबुक, फोटो, मोबाइल नंबर तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज।

Bihar Niji Nalkup Yojana 2026 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

लघु जल संसाधन विभाग, बिहार के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

इन्हें भी देखे :- 
Scroll to Top