Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 Gaya : बिहार में राशन डीलर की एक और नई भर्ती- इस जिले में आवेदन शुरू

Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 Gaya

Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 Gaya :- बिहार में राशन डीलर के पदों पर नई भर्ती आई है | इस बार ये भर्ती बिहार के गया जिले में अनुमंडल कार्यालय, नीमचक बथानी में निकाली गई है | इन पदों पर भर्ती को लेकर ऑफिसियल नोटिस जारी कर जानकारी दी गई है | इन पदों के लिए आवेदन कब से कब तक लिए जायेगे, इसके लिए आवेदन करने के लिए क्या पात्रता रखी गई है इसके बारे में पूरी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है | अगर आप इसके लिए आवेदन करना चाहते है तो इस आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़े |

Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 Gaya इन पदों के लिए आवेदन कैसे करना है इसके बारे में निचे जानकारी दी गई है | इसके लिए आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिसियल नोटिस को ध्यान से जरुर पढ़े | जिससे की इसके लिए आवेदन करते समय आपसे किसी प्रकार की कोई त्रुटी न हो | इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने और इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए निचे दिए गये लिंक पर क्लिक कर देखे | 


Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 Gaya : Overviews
Post Name Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 Gaya : बिहार में राशन डीलर की एक और नई भर्ती- इस जिले में आवेदन शुरू
Post Date 08/08/2025
Post Type Job Vacancy, Sarkari Yojana 
Vacancy Post Name Ration Dealer
Apply Date 04/08/2025 to 22/08/2025
Apply Mode Offline
Official Websitegaya.nic.in

Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 Gaya : Important Dates

Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 Gaya : इसके लिए आवेदन शुरू कर दिए गए है इसके लिए आवेदन कब से कब तक लिए जायेगे इसकी तिथि के बारे में पूरी जानकारी निचे विस्तार में दी गई है | अगर आप इसके लिए आवेदन करना चाहते है तो तिथियों से जुड़ी जानकारी को ध्यान से जरुर पढ़े | जिससे की आप निर्धारित समय से इसके लिए आवेदन कर सके | 



  • आधिकारिक सूचना जारी होने की तिथि :- 08 अगस्त 2025
  • आवेदन की प्रारम्भिक तिथि :- 04/08/2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि :- 22/08/2025
  • आवेदन का मध्यम :- ऑफलाइन (निबंधित डाक)

Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 Gaya : Post Details

Post Name Number of Post 
Ration Dealer12



Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 Gaya : पात्रता

उचित मूल्य की दुकान की अनुज्ञप्ति हेतु न्यूनतम योग्यता आवेदक का मैट्रिक पास और व्यस्क होना आवश्यक है |
परन्तु कंप्यूटर ज्ञान रखने वाले आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी

कंप्यूटर की समानता होने पर अधिक योग्यता को और उसमे भी समानता होने पर अधिक उम्र वाले को प्राथमिकता दी जाएगी |

Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 Gaya : प्राथमिकता
  • स्वयं सहायता समूह
  • महिलाओ की सहयोग समितियाँ
  • पूर्व सैनिक की सहयोग समितियाँ
  • शिक्षित बेरोजगार
  • संबधित पंचायत अथवा वार्ड (नगर क्षेत्र) के निवासी को प्राथमिकता दी जायेगा |




Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 Gaya : महत्वपूर्ण दस्तावेज

  1. आवेदन पत्र के साथ अपना अद्यतन तीन रंगीन पासपोर्ट साइज़ फोटो, जिसमे से एक स्वअभिप्रमाणित फोटो आवेदन पत्र पर सबसे ऊपर दायें कोने में निर्धारित स्थान पर चिपकाया होना चाहिए शेष दो फोटो आवेदन पत्र के साथ संलग्न किये जायेगे जिनके पीछे आवेदक का नाम तथा पूरा पता अंकित होना चाहिए |
  2. शैक्षणिक योग्यता , कंप्यूटर संबंधी योग्यता प्रमाण पत्र तथा उम्र से संबंधित मैट्रिक प्रमाण पत्र की स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति
  3. अंचल कार्यालय द्वारा निर्गत आवासीय प्रमाण पत्र मूल रूप से संलंग किया जायेगा |
  4. आधार कार्ड की स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति
  5. यदि आवेदक आरक्षित श्रेणी की रिक्तियों के लिए आवेदन कर रहे है , तो अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के आवेदक अंचल कार्यालय द्वारा निर्गत जाति प्रमाण पत्र की स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति तथा पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के आवेदक अंचल कार्यालय द्वारा निर्गत जाति प्रमाण पत्र एवं क्रीमीलेयर रहित प्रमाण पत्र की स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति संलग्न करेंगे |
  6. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सदस्य सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार की अधिसूचना संख्या- 2622 , दिनांक – 26/02/2019 में संलग्न अनुसूची के सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत आय एवं परिसम्पत्ति प्रमाण पत्र की स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति संलग्न करें |
  7. दुकान या गोदाम का स्थल अगर अपना है , तो उसका -खाता, खेसरा एवं रकबा से संबंधित खतियान/केवाला तथा लगान रसीद की सत्यापित छायाप्रति | अगर किराया है तो किरायानामा की स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति |




आवेदक इस आशय का शपथ पत्र संलग्न करेंगे कि –

  • आवेदक के संयुक्त परिवार में किसी सदस्य के नाम से पूर्वं में जन वितरण प्रणाली दूकान नहीं है |
  • आवेदक को आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अधीन जारी किये गए किसी आदेश के उल्लंघन के कारण अथवा अन्य किसी आपराधिक मामला में अंतिम रूप से न्यायलय द्वारा सिद्धदोष नहीं ठहराया गया है |
  • आवेदक को किसी न्यायालय द्वारा दिवालिया घोषणा नहीं किया गया है |
  • आवेदक सरकारी लाभ/ सरकारी नौकरी के किसी पद पर पदस्थापित नहीं है |
  • आवेदक वर्तमान में मुखिया, सरपंच, पंच, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति का सदस्य , जिला परिषद का सदस्य , विद्यायक , विधान पर्षद , सांसद तथा नगर निकाय का निर्वाचित सदस्य नहीं है |

Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 Gaya : आवेदन प्रक्रिया

योग्य व्यक्तियों के लिए अनुसूची -1 में तथा स्वयं सहायता समूह, महिलाओ, पूर्व सैनिक की सहयोग समितियों के लिए अनुसूची-2 में आवेदन पत्र अनुमंडल पदाधिकारी, नीमचक बथानी के कार्यालय में निर्धारित तिथि 04.08.2025 से 22.08.2025 के संध्या 05:00 बजे तक कार्यालय अवधि में सिर्फ निबंधित डाक के माध्यम से प्राप्त किया जायेगा | निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्र विचार नहीं किया जायेगा |

लिफाफा के ऊपर “विज्ञापन संख्या एवं जन वितरण प्रणाली दूकान की नई अनुज्ञप्ति हेतु आवेदन पत्र “ लिखा होना अनिवार्य है |



Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 Gaya : राशन डीलर बन्ने के लिए अपात्र व्यक्ति

♦ एक संयुक्त परिवार में एक से अधिक सदस्य को उचित मूल्य की दुकान आवंटित नहीं की जाएगी | पिता, माता, भाई, भाई की पत्नी (भाभी) , पति, पत्नी , पुत्रवधू और सौतेला भाई परिवार की परिभाषा में आयेगें |

♦ मुखिया , सरपंच , पांच वार्ड सदस्य, पंचायत समिति के सदस्य , जिला परिषद के सदस्य , विधायक , विधान पार्षद ,सांसद तथा नगर निकायों के निर्वाचित सदस्य इस रूप में अपने कार्यकाल तक उचित मूल्य के दुकान की अनुज्ञप्ति प्राप्त करने हेतु निरर्हित (Disqualified) रहेगे |

♦ आटा चक्की के मालिक एवं उनके निकट संबंधियों को उचित मूल्य की दूकान आवंटित नहीं की जाएगी |

♦ अवयस्क या पागल या दिवालिया को उचित मूल्य की दुकान आवंटित नहीं की जाएगी |

♦ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 (1955 का केन्द्रीय अधिनियम 10) के अधीन अथवा अन्य किसी आपराधिक मामले में अंतिम रूप से न्यायालय द्वारा सिद्ध दोष व्यक्ति को उचित मूल्य के दुकान की अनुज्ञप्ति आवंटित नहीं की जाएगी |

♦ सरकारी के लाभ का पद धारण करने वाले को उचित मूल्य की दूकान आवंटित नहीं की जाएगी |



Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 Gaya : Important Links
For Form Download & Check Official NoticeClick HereNew Image
 All District Vacancy CheckClick HereNew Image
Home Page Click HereNew Image
Join TelegramClick HereNew Image
Join WhatsAppClick HereNew Image
Jila Baal Grih Bharti 2025 Click HereNew Image
Official WebsiteClick HereNew Image

Join Us On Social Media

Join TelegramClick Here
Join WhatsAppClick Here
Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 गया जिले में किसके लिए निकली है?

यह भर्ती गया जिले के योग्य पुरुष एवं महिला आवेदकों के लिए है जो राशन डीलर के रूप में कार्य करना चाहते हैं।

Ration Dealer बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

सामान्यतः न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होती है, लेकिन कुछ पंचायतों/शहरों में यह मानदंड अलग हो सकता है। विस्तृत जानकारी संबंधित नोटिफिकेशन में दी जाती है।

आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

हर पंचायत/वार्ड की अंतिम तिथि अलग-अलग हो सकती है। इसके लिए गया जिला की आधिकारिक वेबसाइट या नोटिस को देखें।

इन्हें भी देखे :- 
Scroll to Top