Bihar Labour Card New Update 2022

Bihar Labour Card New Update 2022 | Bihar Labour Card Single Window System

Bihar Labour Card New Update 2022

Bihar Labour Card Single Window System

Short description :- Bihar Labour Card New Update 2022 बिहार सरकार द्वारा कामगार मजदूरों को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है | ये अपडेट लेबर card से जुडी हुई है | राज्य में कामगारों को सिंगल विंडो सिस्टम से ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओ का लाभ देने की तयारी है | श्रम संसाधन विभाग में इसकी पूरी तैयारी कर ली गयी है|




Bihar Labour Card Single Window System विभाग की कोशिश है की मार्च से सभी कामगारों को एक ही माध्यम से सभी योजनाओ का लाभ मिल जाए और उन्हें कोई परेशानी नहीं हो | इससे जुड़ी सारी जानकारी निचे दी गयी है | लेबर card के लिए आवेदन करने और इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए निचे दिए गये लिंक पर क्लिक कर देखे |



इन्हें भी देखे :-Bihar Mahila Shakti Kendra Yojana 2022 | Bihar Mahila Shakti Kendra Scheme 2022 | बिहार महिला शक्ति केंद्र योजना 2022

श्रमिक खुद ही अपने आवेदन को ट्रैक कर सकेगे 

कामगारों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए जिलों में आवेदन करना पड़ता है | इसमें लंबा समय लग जाता है और श्रमिक योजनाओ का लाभ लेने के लिए परेशान होते है | इसी मद्देनजर विभाग ने सिंगल विंडो सिस्टम अपनाने का निर्णय लिया है |




श्रम संसाधन विभाग श्रमिको के लिए ट्रेकिंग की सुविधा भी देगा | ताकि आवेदन करने के बाद वे जान सके की उनका आवेदन अभी किस स्थिति में है | श्रमिक खुद ही अपने आवेदन को ट्रैक कर सकेगे | इसके लिए उन्हें विभाग के कार्यालयों जाने की जरूरत नहीं होगी | 



इन्हें भी देखे :-Bihar Rabi Fasal Chhati Anudan 2022 | Bihar Krishi Input Anduan Rabi Fasal 2022 | बिहार कृषि इनपुट अनुदान रबी फसल 2022

Bihar Labour Card New Update 2022 लेबर कार्ड के फायदे 

  • मातृत्व लाभ :- इस के अनुसार एक साल के सदस्यता पूरी होने पर निबंधित महिला निर्माण कामगार को प्रथम दो प्रसब के लिए प्रसब की तिथि को राज्य सरकार द्वारा अकुशल कामगार हेतु निर्धारित न्यूनतम मजदूरी के 90 दिनों के मजदूरी के समतुल्य राशि देय है | यह अनुदान स्वास्थ्य कल्याण और अन्य विभागो के अतिरिक्त है |
  • शिक्षा के लिए वितिये सहायता :-नुय्नतम एक बर्ष की सदस्यता पूर्ण होने पर निबंधित निर्माण मजदुर के पुत्र या पुत्री को सरकारी आई. टी .आई. या समकक्ष के लिए एकमुश्त रु.5000/-आई टी आई /आई.आई.एम . तथा आदि जैसे सरकारी उतक्रिस्ट संस्थानों में होने पर ट्यूशन फ़ीस|




  • विवाह के लिए वितीये सहायता :- रु/- 50000/- तक निबंधित पुरुष /महिला कामगार को तीन बर्षो तक के लिए अनिवार्य रूप से सदस्य रहने पर उनके दो व्य्वस्क पुत्रियों को अथबा महिला सदस्य को लेकिन दूसरी शादी करने पर इस योजना के हक़दार नही है यह अंतररस्टये विवाह प्रोत्साहन योजना के अतिरिक्त है |
  • साईकिल क्रय योजना :- न्यूनतम एक बर्ष की सदस्यता पूर्ण करने के पश्चात साईकिल क्रय कने के उपरांत अधिकतम रु/- 3500 साईकिल क्रय का रसीद उपलब्ध कराने पर
  • औजार क्रय योजना :- अधिकतम रु/- 15000 निबंधित निर्माण कामगार को कौशल उन्नयन के लिए दिए जाने वाले प्रशिक्षनोप्रांत उनके प्रशीक्षण सम्बंधित ट्रेड का औजार |
  • भवन मरमम्ती अनुदान योजना :- अधिकतम 20000/-तीन बर्षो की सदस्यता पूरी होने पर सिर्फ एक बार |लेकिन जिन्हें पूर्व में भवन /साईकिल या औजार के लिए राशि प्राप्त हो चूका है उन्हें यह लाभ नही दिया जाएगा |
  • पेंशन :- न्यूनता पांच बर्ष की सदस्यता पूर्ण होने पर तथा 60 बर्ष की आयु के पश्चात् रु- 1000 का प्रतिमाह पेंशन देय होगा | बशर्ते सामाजिक सुखा योजना के अंतर्गत पेंशन का लाभ न मिला हो |
  • विकलांगता पेंशन :- स्थायी रूप से विकलांग आदमी को 1000/-



  • दाह संस्कार हेतु आर्थिक सहायता :- रु/- 5000 निबंधित कामगार के आश्रित को
  • मृत्यु लाभ :- स्वाभविक मृत्यु में रु/. दो लाख /दुर्घटना मृत्यु में रु/- चार लाख यदि मृत्यु आपदा के समय होती है तो | अगर अनुदान दिया गया है तो ऐसे में बोर्ड द्वारा मात्र रु/-एक लाख ही देय होगा |
  • परिवार पेंशन :- पेंशनधारी की मृत्यु के पश्चात् पेंशनधारी को प्राप्त राशि का 50%या 100% में से जो अधिक हो |
  • पितुत्व लाभ :- न्यूतम एक बर्ष की सदस्यता पूर्ण होने पर पुरुष कामगार , जिनकी पत्नी बोर्ड में निबंधित नही हो , को उनकी पत्नी के प्रथम दो प्रसबो के लिए रु/- 6000 प्रति प्रसव की दर से देय होगा |
  • नकद पुरस्कार :- न्यूनतम एक वर्ष की सदस्यता के पश्चात् निबंधित निर्माण मजदुर के अधिकतम दो बच्चे को बिहार राज्य के अधीन संचालीत किसी भी बोर्ड से 10th और 12th की परीक्षा में 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने पर 25 हजार ,70%से 79.99 % तक अंक प्राप्त करने पर रु/-15000 और 60 से 69.99% तक अंक प्राप्त करने पर रु/- 10000 का लाभ प्रदान किया जाएगा |
  • लाभार्थी को चिकित्सा सहायता:- वैसे कामगर जिन्होने मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से राशी प्राप्त नही की है उन्हें असाध्य रोग की चिकित्सा हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा समतुल्य राशी




  • बार्षिक चिकित्सा सहायता योजना:- इसका लाभ सभी निबंघित पात्र निर्माण मजदुर को प्राप्त होगा , जिनके तहत प्रति वर्ष रु/-3000 की एकमुश्त राशी लाभार्थी के खाते में अतिरित की जाएगी |
  • प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना :- 18 से 40 वर्ष के आयु वर्ग के निबंधित निर्माण श्रमिकों को इस योजना के अंतर्गत निर्धारित अंशदान की राशी का वहन बोर्ड द्वारा किया जायेगा |
  • कोविड-19 विशेष अनुदान योजना :- कोविड-19 महामारी के मद्देनजर निबंधित सभी योग्य श्रमिकों को वित्तीय , वर्ष 2020-21 के लिए रु. 2,000/- प्रति श्रमिक की दर से एकमुश्त राशी उनके बैंक खाते में अंतरित की जाएगी |
  • वार्षिक वस्त्र सहायता योजना :- इसका लाभ सभी निबंधित पात्र निर्माण श्रमिक को प्राप्त होगा | जिसके तहत प्रतिवर्ष रु. 2,500/- की एकमुश्त राशी लाभार्थी के खाते में अंतरित की जाएगी |
  • आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन अयोग्य योजना :- इस योजना के अंतर्गत सामाजिक , आर्थिक एवं जातीय जनगणना , 2011 से अनाच्छिदत बोर्ड में निबंधित निर्माण श्रमिकों तथा उनके परिवार के सदस्यों के चिकित्सा पर हुए वास्तविक खर्च का वहन बोर्ड द्वारा किया जायेगा |



इन्हें भी देखे :-Bihar Residential Certificate 2022 | Bihar Niwas Praman Patra Online Apply | बिहार आवासीय प्रमाण पत्र 2022

Bihar Labour Card New Update 2022 इस योजना का लाभ लेने के लिए योग्यता

  • लेबर कार्ड बनवाने के लिए आवेदक की उम्र कम से कम 18 और अधिकतम 60 वर्ष होनी चाहिए |
  • आवेदक मजदुर वर्ग का होना चाहिए तभी उसे इस योजना का लाभ मिलेगा |
  • आवेदक भारत का नागरिक और बिहार का रहने वाला या प्रवासी मजदुर होना चाहिए |
  • आवेदक को बिहार के किसी भी कंस्ट्रक्शन साइट में काम करता होना चाहिए|
  • मजदुर जिन्होंने 12 महीने में कम से कम 90 दिन श्रमिक का के रूप में काम किया हो |




इन्हें भी देखे :-PM Kisan FPO Yojana 2022 | PM Kisan FPO Yojana 2022 Registration | बिना ब्याज के किसानो को मिलेगा 15 लाख रूपये का लोन ऑनलाइन आवेदन शुरू

Bihar Labour Card New Update 2022 ऐसे करे आवेदन

ग्रामीण क्षेत्र :- ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे निर्माण और स्थलों पर जाकर संबंधित पंचायत रोजगार सेवक/श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कार्यरत निर्माण श्रमिकों का आवेदन/वांछित कागजात शुल्क के साथ प्राप्त करेगे | पंचायत रोजगार सेवक प्राप्त आवेदनों पत्रों को अपनी अनुशंसा के साथ श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी को उपलब्ध करायेगे | पंचायत रोजगार सेवक से प्राप्त आवेदनों का कम से कम 5 % जाँच श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा भी कर लिया जायेगे | इसके बाद लेबर कार्ड निर्गित कर दिया जायेगा |



शहरी क्षेत्र :- शहरी क्षेत्र में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी श्रम अधीक्षक द्वारा निर्माण स्थलों पर जाकर कार्यक्रम निर्माण श्रमिक का आवेदन व वांछित कागजात शुल्क के साथ प्राप्त करेगे तथा प्रवर्तन अधिकारी आवेदन पत्रों को अपनी अनुशंसा के साथ श्रम अधीक्षक को उपलब्ध करायेगे | श्रम प्रवर्तन अधिकाऋ से प्राप्त आवेदनों का कम से कम 5% जाँच श्रम अधीक्षक द्वारा भी किया जायेगे | श्रम अधिकारी के सत्यापन के बाद लेबर कार्ड जारी कर दिया जायेगे |

NOTE :- अगर कोई श्रमिक चाहे तो वो जिला श्रमिक कार्यालय/पंचायत रोजगार सेवक के कार्यालय जाकर आवेदन प्रपत्र और आवेदन शुल्क के साथ आवेदन कर सकता है |



Bihar Labour Card New Update 2022 Important links 
ज्यादा जानकारी के लिए Telegram पर जुड़े यहाँ क्लिक करे 
Bihar Labour Card Registration 2022 Click Here
Download notification Click Here
Bihar Student Credit Card Yojana 2022 Click Here
Official website Click Here




Scroll to Top