Bihar Bhumi Maha Abhiyan : Bihar Bhumi Maha Abhiyan 2025 : हर गांव में लगेंगे भूमि दस्तावेज सुधार कैंप | Rajswa Maha Abhiyan शुरू

Bihar Bhumi Maha Abhiyan

Bihar Bhumi Maha Abhiyan :- बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के तरफ से “राजस्व महा-अभियान” का आयोजन किया जा रहा है | इस अभियान के माध्यम से डिजिटाइज्ड(ऑनलाइन) जमाबंदी में त्रुटि सुधार, उत्तराधिकारी नामंतारण, बंटवारा नामांतरण एवं अन्य अलग-अलग प्रकार के काम किये जायेगे | इस अभियान के अंतर्गत विभाग के माध्यम से घर-घर जाकर भूमि सुधार से जुड़ी समस्याओ का सुधार किया जायेगा | 

Bihar Bhumi Maha Abhiyan विभाग के तरफ से राजस्व महा-अभियान का आयोजन कब और कहा किया जायेगा, इसके माध्यम से कौन-कौन सी समस्याओ का समाधान किया जायेगा इन सभी के बारे में पूरी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है | अगर आप भी अपने भूमि से जुड़ी अलग-अलग प्रकार की समस्या का समाधान चाहते है तो इसके बारे में पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़े | इस महा-अभियान के बारे में और अधिक जानकारी के लिए निचे दिए गये लिंक पर क्लिक कर देखे | 


Bihar Bhumi Maha Abhiyan : Overviews
Post Name  Bihar Bhumi Maha Abhiyan : Bihar Bhumi Maha Abhiyan 2025 : हर गांव में लगेंगे भूमि दस्तावेज सुधार कैंप | Rajswa Maha Abhiyan शुरू
Post Date 30/07/2025 
Post Type  राजस्व महा-अभियान
Update Name  राजस्व महा-अभियान
राजस्व महा-अभियान का आयोजन  16 अगस्त 2025 से 20 सितम्बर 2025 तक
Official Website biharbhumi.bihar.gov.in

Bihar Bhumi Maha Abhiyan : राजस्व महा-अभियान

Bihar Bhumi Maha Abhiyan : इस अभियान के माध्यम से भूमि से जुड़े अलग-अलग प्रकार की समस्याओ का समाधान किया जायेगा | इसके लिए विभाग के तरफ से घर-घर भूमि से जुड़े अलग-अलग प्रकार की समस्याओ का समाधान किया जायेगा इसके साथ ही पंचायत स्तर पर शिविर के माध्यम से भी आपके भूमि से जुड़े अलग-अलग प्रकार की समस्या का समाधान किया जायेगा |



अभियान का उद्देश्य :-

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा आपके जमीन के रिकॉर्ड(अभिलेख)की अशुद्धियों के सुधार में तेजी लाने हेतु एक विशेष “राजस्व महा-अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आपके घर/ पंचायत तक पहुँच कर आपके भूमि संबंधी दस्तावेजों की अशुद्धियों का सुधार करना है।


Bihar Bhumi Maha Abhiyan : महत्वपूर्ण तिथियाँ

घर -घर वितरण :- 16 अगस्त 2025 से 15 सितम्बर, 2025 : विभाग द्वारा गठित दल आपके घर आकर जमाबंदी पंजी की प्रति और जो आपको आवश्यक हो , वह आवेदन प्रपत्र वितरित करेगी | आपके मौजा में दल के जाने की तिथि की जानकारी आपको आपके अंचल के माइक्रो प्लान से मिलेगी | यह प्रपत्र बिहारभूमि पोर्टल पर उपलब्ध राजस्व महा-अभियान लिंक पर क्लिक कर भी प्रिंट किया जा सकता है |

शिविरों का आयोजन :- 19 अगस्त, 2025 से 20 सितम्बर, 2025: प्रत्येक पंचायत सरकार भवन या आपके पंचायत के अन्य सरकारी भवन में हल्कावार विशेष शिविर लगाए जाएँगे। इन शिविरों में आप अपने भरे हुए आवेदन प्रपत्र जरूरी कागजातों के साथ जमा कर सकते हैं।

प्रत्येक हल्का में कम से कम सात दिनों के अंतराल पर दो तिथियों में शिविर आयोजित किए जाएँगे। आपको आवेदन पत्र भरने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।



Bihar Bhumi Maha Abhiyan : इन सभी समस्याओ का मिलेगा समाधान

  • डिजिटाइज्ड(ऑनलाइन) जमाबंदी में त्रुटि सुधार (परिमार्जन) :- अपने नाम, खाता, खेसरा, रकबा और लगान की अशुद्धियों को ठीक कराएँ।
  • उत्तराधिकार नामांतरण :- जमाबंदी रैयत की मृत्यु के बाद उत्तराधिकारियों के नाम से वंशावली के आधार पर जमाबंदी कराएँ।
  • बंटवारा नामांतरण :- संयुक्त जमाबंदी के मौखिक या रजिस्टर्ड या कोर्ट द्वारा बँटवारे के आधार पर हिस्सेदारों के नाम से अलग- अलग जमाबंदी कराएँ।
  • छूटी हुई जमाबंदियों को डिजिटाईज्ड(ऑनलाइन) कराना :- अपनी छूटी हुईऑफलाइन जमाबंदी को ऑनलाइन कराएँ।




Bihar Bhumi Maha Abhiyan : आवेदन प्रक्रिया

डिजिटाइज्ड (ऑनलाइन)जमाबंदी में त्रुटि सुधार (परिमार्जन) :- 

  • अपने नाम, खाता, खेसरा, रकबा (क्षेत्रफल) तथा लगान से संबंधित विवरणियों में मौजूद अशुद्धियों/छूटे हुये जानकारी को ठीक कराएँ।
  • राजस्व विभाग के कर्मियों द्वारा उपलब्ध कराये गए जमाबंदी पंजी प्रति में अगर किसी विवरण में त्रुटि हो तो उस विवरण के नीचे दिये गए खाली जगह में सही विवरण भरें। अगर कोई विवरण जमाबंदी पंजी में उपलब्ध नहीं है तो जमाबंदी पंजी के नीचे दिये गए अतिरिक्त खाली जगह में भरें।
  • भरे हुए प्रपत्र को साक्ष्यों/ सबूतों के कागजात के साथ राजस्व महाभियान कैंप में जमा करें।

उत्तराधिकार नामांतरण (Inheritance Mutation) :- 

  • जमाबंदी रैयत की मृत्यु के बाद उनके उत्तराधिकारियों के नाम से जमाबंदी कराएँ।
  • सर्वप्रथम पूर्वज की जमाबंदी के सभी, खाता, खेसरा तथा रकबा का सही-सही विवरण परिमार्जन के माध्यम से दर्ज कराएं।
  • इसके बाद राजस्व कर्मियों द्वारा उत्तराधिकार नामांतरण हेतु उपलब्ध कराये गए प्रपत्र में विवरण भरकर, पूर्वज के मृत्यु प्रमाण पत्र तथा वंशावली के साथ प्रपत्र राजस्व महाभियान कैंप में जमा करें।




बंटवारा नामांतरण :- 

  • संयुक्त / पूर्वज (मृत्यु उपरांत) की जमाबंदी के मौखिक/ रजिस्टर्ड/ कोर्ट द्वारा बंटवारे के आधार पर हिस्सेदार के नाम से अलग-अलग जमाबंदी कायम कराएँ।
  • सर्वप्रथम संयुक्त / पूर्वज की जमाबंदी के सभी, खाता, खेसरा तथा रकबा का सही-सही विवरण परिमार्जन के माध्यम से दर्ज कराएं।
  • इसके बाद राजस्व कर्मियों द्वारा बंटवारा नामांतरण हेतु उपलब्ध कराये गए प्रपत्र में विवरण भरकर, बंटवारा अभिलेख, पूर्वज के मृत्यु प्रमाण पत्र तथा वंशावली एवं सभी हिस्सेदारों के नाम/ मोबाइल न0 के साथ प्रपत्र राजस्व महाभियान कैंप में जमा करें।

छूटी हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन कराना :- 

  • यदि आपकी ऑफलाइन जमाबंदी अभी तक ऑनलाइन नहीं हुई है, तो उसे ऑनलाइन कराएँ।
  • राजस्व कर्मियों द्वारा ऑनलाइन किए जाने हेतु छूटे हुए जमाबंदी को ऑनलाइन किए जाने हेतु उपलब्ध कराये गए प्रपत्र मे विवरण भरकर, साक्ष्य के साथ प्रपत्र राजस्व महाभियान कैंप में जमा




Bihar Bhumi Maha Abhiyan : शिविर विवरण प्राप्त करें

अपने हल्का के राजस्व कर्मचारी का विवरण, डोर-टु-डोर प्रपत्र वितरण की तिथि तथा हलका(पंचायत) स्तर पर राजस्व महाभियान कैंप की तिथि/स्थान की जानकारी आप बिहारभूमि पोर्टल पर उपलब्ध राजस्व महा-अभियान लिंक पर क्लिक कर प्राप्त कर सकते हैं। इस तिथि की जानकारी आपके पंचायत के मुखिया/ सरपंच, पंचायत सचिव, पंच/ वार्ड मेम्बर से भी मिलेगी।

Bihar Bhumi Maha Abhiyan : आपका सहयोग अपेक्षित है!

इस महा-अभियान में सक्रिय भागीदारी कर अपनी भूमि संबंधी विवरणियों को अद्यतन कराएँ और भूमि विवादों से बचें।

  • अपने स्थानीय अंचल कार्यालय से संपर्क करें।
  • अपने पंचायत के मुखिया/ सरपंच, पंचायत सचिव, पंच/ वार्ड मेम्बर से संपर्क करें।
  • अपने राजस्व कर्मचारी से संपर्क करें।
  • विभाग की वेबसाइट देखें।




Bihar Bhumi Maha Abhiyan : Important Links
For More Details  Click HereNew Image
Home Page  Click HereNew Image
Join Telegram Click HereNew Image
Join WhatsApp Click HereNew Image
Bihar Bhumi Online Mutation 2025 Click HereNew Image
Official Website Click HereNew Image

Join Us On Social Media

Join Telegram Click Here
Join WhatsApp Click Here
Bihar Bhumi Maha Abhiyan 2025 क्या है?

यह बिहार सरकार द्वारा चलाया जा रहा एक राजस्व महा अभियान है, जिसके अंतर्गत हर गांव में जमीन से संबंधित दस्तावेजों (खाता, खतियान, नक्शा आदि) को अपडेट और सुधारने के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं।

यह अभियान कब से शुरू हुआ है?

Bihar Bhumi Maha Abhiyan 2025 की शुरुआत जुलाई 2025 से की गई है और यह चरणबद्ध तरीके से सभी पंचायतों और गांवों में आयोजित किया जाएगा।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्या है?

इसका उद्देश्य लोगों के भू-स्वामित्व से जुड़े दस्तावेजों में सुधार करना, गलतियों को ठीक करना, और भू-रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से अपडेट करना है।

किसे इस अभियान का लाभ मिलेगा?

हर उस व्यक्ति को लाभ मिलेगा जिसके जमीन से जुड़े दस्तावेज़ों में त्रुटि है, जैसे नाम की गलती, रकबा में अंतर, खाता संख्या की समस्या आदि।

इन्हें भी देखे :- 
Scroll to Top