Bihar Krishi Input Anudan 2026 : बिहार फसल क्षति अनुदान 12 जिलो में मिलेगा लाभ – जिला लिस्ट हुआ जारी

Bihar Krishi Input Anudan 2026

Bihar Krishi Input Anudan 2026 :- बिहार के सभी किसानो के लिए बहुत ही अच्छी खबर आई है | बिहार में कृषि विभाग के तरफ से कृषि इनपुट अनुदान की घोषणा कर दी गई है | कृषि इनपुट अनुदान के साथ ही विभाग द्वारा जिलो का आकलन भी कर लिया गया है | ऐसे में राज्य के कुल 12 जिले के किसानो को फसल क्षति के लिए कृषि इनपुट अनुदान का लाभ दिया जायेगा | इसके तहत किसानो को कितना लाभ मिलेगा और कौन-कौन से ऐसे जिले है जहाँ के किसानो को कृषि इनपुट अनुदान का लाभ दिया जायेगा |

Bihar Krishi Input Anudan 2026 : इसके बारे में पूरी जानकारी इस आर्टिकल में विस्तार से दी गई है | अगर आप बिहार राज्य के किसान है और आपके फसल को नुकशान हुआ है तो आपके जिले का नाम इसमें शामिल है या नहीं इसके बारे में पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़े | इस योजना के तहत लाभ के लिए आवेदन कैसे करना है , पंचायत लिस्ट में अपने पंचायत का नाम कैसे चेक कर सकते है इसके बारे में निचे विस्तार में जानकारी पढ़ सकते है | इस योजना के तहत लाभ के लिए ऑनलाइन आवेदन करने और इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए निचे दिए गये लिंक पर क्लिक कर देखे | 


Bihar Krishi Input Anudan 2026 : Overviews
Post Name  Bihar Krishi Input Anudan 2026 : बिहार फसल क्षति अनुदान 12 जिलो में मिलेगा लाभ – जिला लिस्ट हुआ जारी
Post Date  31.03.2026
Post Type  Sarkari Yojana, Krishi Vibhag 
Scheme Name  बिहार कृषि इनपुट अनुदान
Apply Mode  Online
Official Website dbtagriculture.bihar.gov.in

Bihar Krishi Input Anudan 2026

Bihar Krishi Input Anudan 2026 : राज्य में हाल के दिनों में हुई आंधी-बारिश से हुई फसल नुकशान को देखते हुए विभाग के तरफ से मुआवजा देने की बात कही गई है | आपको बता दे की विभाग द्वारा मार्च 2026 के तीसरे एवं चौथे सप्ताह में राज्य के विभिन्न जिलो में आई आंधी-तूफान, असामयिक वर्षापात और ओलावृष्टि के कारण फसलो की क्षति का आकलन किया जा रहा है | इस संबंध में संबंधित जिले के जिला कृषि पदाधिकारी की ओर से विभाग को रिपोट भेजी गई है |




Bihar Krishi Input Anudan 2026 : जानकारी के अनुसार राज्य के 36 जिलो से भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार राज्य के कुल 12 जिले के 111 प्रखंडो में 33 फीसदी से अधिक फसल क्षति हुई है | ऐसे में जिन भी जिले में फसल फसल क्षति 33 फीसदी से अधिक हुई है विभाग द्वारा वहां के किसानो को मुआवजा दिया जायेगा | 

  • महत्वपूर्ण तिथियाँ :
  • आवेदन की प्रारम्भिक तिथि :- जल्द सूचित किया जायेगा |
  • आवेदन की अंतिम तिथि :- जल्द सूचित किया जायेगा |
  • आवेदन का माध्यम :- ऑनलाइन 



Bihar Krishi Input Anudan 2026 : बिहार कृषि इनपुट अनुदान के तहत मिलने वाले लाभ

वर्षापात/बाढ़/आंधी-तूफान के कारण हुई क्षति के लिए निम्नांकित दर से कृषि इनपुट अनुदान देय होगा :-

  • वर्षाश्रित (असंचित) फसल क्षेत्र के लिए 8500 रूपये प्रति हेक्टेयर |
  • सिंचित क्षेत्र के लिए 17,000 रूपये प्रति हेक्टेयर |
  • शाश्वत/बहुवर्षीय फसल (गन्ना सहित) के लिए 22,500 रूपये प्रति हेक्टेयर |

यह अनुदान अधिकतम दो हेक्टेयर के लिए ही देय होगा, किसान को इस योजना के अंतर्गत असिंचित क्षेत्र के लिए न्यूनतम 1000 रूपये, सिंचित क्षेत्र के लिए न्यूनतम 2000 रूपये एवं शश्वत / बहुवर्षीय फसल (गन्ना सहित) के लिए न्यूनतम 2500 रूपये अनुदान देय है |



Bihar Krishi Input Anudan 2026 : प्रभावित जिलो के नाम

Bihar Krishi Input Anudan 2026 : आपको बता दे की हाल के दिनों में हुई आंधी-बारिश से राज्य के 12 जिलो में फसलो को काफी नुकशान हुआ है | राज्य के 12 जिलो के 111 प्रखंडो में फसलो की क्षति की जानकारी सामने आई है | ऐसे कौन-कौन से जिले है जिन्हें इसके तहत मुआवजा दिया जायेगा इसके बारे में पूरी जानकारी निचे विस्तार में दी गई है |



  1. सहरसा
  2. मुजफ्फरपुर
  3. अररिया
  4. बेगुसराय
  5. मधुबनी
  6. पूर्णिया
  7. खगड़िया
  8. किशनगंज
  9. मधेपुरा
  10. दरभंगा
  11. सुपौल
  12. भागलपुर

Bihar Krishi Input Anudan 2026

Bihar Krishi Input Anudan 2026 : जाने कितना हुआ है फसल नुकशान

फसल नुकशान की बात करे तो इन जिलो में लगभग 2,06,658.12 हेक्टेयर में लगी गेंहू, मक्का, दलहन, तेलहन सहित अन्य फसलो को नुकशान हुआ है | 2,06,658.12 हेक्टेयर में लगी फसल ३३ प्रतिशत या उससे अधिक मात्रा में क्षति का आकलन किया गया है |



Bihar Krishi Input Anudan 2026 : ऐसे चेक करे पंचायत लिस्ट में अपने नाम की जाँच

  • पंचायत लिस्ट की जाँच करने के लिए सबसे पहले इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा | 
  • इसका लिंक आपको निचे मिल जायेगा | 
  • वहां जाने के बाद आपको “ऑनलाइन सेवाएँ” के विकल्प पर जाना होगा |
  • वहां जाने के बाद आपको “कृषि इनपुट अनुदान” का लिंक मिलेगा |
  • जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा |
  • जहाँ आपको “आवेदन करने से पूर्व कृपया इस लिंक पर क्लिक कर अपने पंचायत का नाम सूचि से जांच ले|” का लिंक मिलेगा |
  • जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
  • इसके बाद आपके सामने पंचायत लिस्ट देखने को मिल जायेगा |
  • जिसमें आप अपने पंचायत के नाम की जाँच कर सकते है |




Bihar Krishi Input Anudan 2026 : ऐसे करे ऑनलाइन आवेदन

  • इसके लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |
  • इसका लिंक आपको निचे मिल जायेगा |
  • वहां जाने के बाद आपको “ऑनलाइन सेवाएँ” के विकल्प पर जाना होगा |
  • जहाँ आपको “कृषि इनपुट अनुदान” के लिए आवेदन करने का लिंक मिलेगा |
  • जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
  • इसके बाद आपके सामने के नया पेज खुलेगा |
  • जहाँ आपको अपना किसान पंजीकरण संख्या डालकर Search करना होगा |
  • इसके बाद आपके सामने के नया पेज खुलेगा |
  • जहाँ से आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |

नोट :- इसके लिए आवेदन करने की तिथि विभाग द्वारा निर्धारित तिथि से Active की जाएगी | आपको बता दे की इसके लिए आवेदन करने से पहले पंचायत लिस्ट में अपने पंचायत के नाम की जाँच जरुर कर ले | 



Bihar Krishi Input Anudan 2026 : Important Links
Home Page  Click HereNew Image
Join Telegram Click HereNew Image
Join WhatsApp Click HereNew Image
Bihar KCC Loan New Scheme Click HereNew Image
For Online Apply  Click HereNew Image
Official Website  Click HereNew Image

Join Us On Social Media

Join Telegram Click Here
Join WhatsApp Click Here
Bihar Krishi Input Anudan 2026 क्या है?

यह योजना बिहार सरकार द्वारा किसानों को फसल क्षति होने पर आर्थिक सहायता देने के लिए चलाई जाती है।

इस योजना का लाभ किन जिलों को मिलेगा?

2026 में 12 जिलों को इस योजना के तहत शामिल किया गया है, जिनकी सूची आधिकारिक रूप से जारी की गई है।

आवेदन कैसे करें?

किसान DBT Agriculture Bihar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज क्या हैं?

आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि विवरण, फसल विवरण और मोबाइल नंबर आवश्यक है।

इस योजना में कितना अनुदान मिलता है?

अनुदान की राशि फसल क्षति और क्षेत्र के आधार पर निर्धारित की जाती है।

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

अंतिम तिथि सरकार द्वारा तय की जाती है, इसलिए समय-समय पर आधिकारिक नोटिस चेक करते रहें।

इन्हें भी देखे :- 
Scroll to Top