Bihar Ration Dealer Vacancy 2026 Apply : 161 पदों पर नई भर्ती, मैट्रिक पास के लिए बड़ा मौका – ऐसे करें आवेदन

Bihar Ration Dealer Vacancy 2026 Apply

Bihar Ration Dealer Vacancy 2026 Apply :- बिहार में जन वितरण प्रणाली की दुकान खोलने के लिए राशन डीलर की नई भर्ती आई है | इस बार ये भर्ती बिहार के सीतामढ़ी जिले के अलग-अलग प्रखंड में निकाली गई है | इन पदों पर भर्ती  को लेकर आवेदन शुरू कर दिए गये है | इसके तहत भर्ती कितने पदों के लिए निकाली गई है, इसके लिए आवेदन कब से कब तक लिए जायेगे, इसके लिए आवेदन करने के लिए क्या पात्रता रखी गई है इसके बारे में पूरी जानकारी इस आर्टिकल में विस्तार से दी गई है |

अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते है तो इसके बारे में पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़े | इन पदों के लिए आवेदन कैसे करना है इसके बारे में निचे विस्तार में दी गई है | इन पदों के लिए आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिसियल नोटिस को ध्यान से जरुर पढ़े | जिससे की इसके लिए आवेदन करते समय आपसे किसी प्रकार की कोई त्रुटी न हो | इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने और इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए निचे दिए गये लिंक पर क्लिक कर देखे | 


Bihar Ration Dealer Vacancy 2026 Apply : Overviews
Post Name Bihar Ration Dealer Vacancy 2026 Apply : 161 पदों पर नई भर्ती, मैट्रिक पास के लिए बड़ा मौका – ऐसे करें आवेदन
Post Date17.03.2026
Post Type Job Vacancy
Vacancy Post Nme बिहार राशन डीलर 
Total Post 161
Apply Date 16.03.2026 to 04.04.2026
Apply ModeOffline
Official Websitesitamarhi.nic.in

Bihar Ration Dealer Vacancy 2026 Apply : Important Dates

Bihar Ration Dealer Vacancy 2026 Apply : इन पदों के लिए आवेदन शुरू कर दिए गये है | इसके लिए आवेदन कब से कब तक लिए जायेगे इसकी तिथि के बारे में पूरी जानकारी निचे विस्तार में दी गई है | अगर आप इसके लिए आवेदन करना चाहते है तो तिथियों से जुडी जानकारी को ध्यान से जरुर पढ़े | जिससे की आप निर्धारित समय से इसके लिए आवेदन कर सके | 



  • आवेदन की प्रारम्भिक तिथि :- 16.03.2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि :- 04.04.2026
  • आवेदन का माध्यम :- ऑफलाइन 

Bihar Ration Dealer Vacancy 2026 Apply : Post Details

Post Name Number of Post 
बिहार राशन डीलर 161



Bihar Ration Dealer Vacancy 2026 Apply : प्रखंडवार रिक्तियों की संख्या

प्रखंड का नाम जन वितरण प्रणाली विक्रेताओ की रिक्ति
बैरगनिया12
सुप्पी10
मेजरगंज05
सोनबरसा18
परिहार26
बथनाहा18
रीगा10
डुमरा32
रुन्नीसैदपुर30




Bihar Ration Dealer Vacancy 2026 Apply : पात्रता

  • उचित मूल्य की दुकान की अनुज्ञप्ति हेतु आवेदक मैट्रिक पास और व्यस्क होगा |
  • परन्तु कंप्यूटर ज्ञान रखने वाले आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी |
  • कंप्यूटर ज्ञान की समानता होने पर अधिक योग्य को और उसमे भी समानता होने पर अधिक उम्र वाले को प्राथमिकता दी जाएगी
  • उम्र दिनांक 01.01.2026 को आवेदक की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए |
  • आवेदक द्वारा समर्पित किये जाने वाले शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य प्रमाण पत्र आवेदन समर्पित करने की अंतिम तिथि के पूर्व निर्गत होने चाहिए |

उचित मूल्य की दुकान के आवंटन में प्राथमिकतायें निम्न रूप से होगी :-

  • स्वयं सहायता समूह
  • महिलाओ की सहयोग समितियाँ
  • पूर्व सैनिको की सहयोग समितियाँ
  • शिक्षित बेरोजगार
  • संबंधित पंचायत अथवा वार्ड (शहरी) के निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी |




Bihar Ration Dealer Vacancy 2026 Apply : आवेदन प्रक्रिया

इन पदों क एलिए आवेदन ऑफलाइन के माध्यम से लिए जायेगे | इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इसका आवेदन फॉर्म इसके ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड करना होगा | इसके बाद इस फॉर्म को सही प्रकार से भरकर सभी जरुरी दस्तावेजो के साथ निर्धारित समय से प्रखंड कार्यालय में जाकर जमा करना होगा | 

आवेदन पत्र व्यक्तियों के लिए अनुसूची-1 के प्रपत्र में तथा स्वयं सहायता समूह, महिलाओं / पूर्व सैनिकों की सहयोग समितियों के लिए अनुसूची-2 के प्रपत्र में आवेदन पत्र जिले के वेबसाईट से निर्धारित समय के अनुसार प्राप्त किया जा सकता है | 

लिफाफे के ऊपर निम्नाकित विवरण अंकित किया जाना आवश्यक है :-

उचित मूल्य की दुकान (जन वितरण प्रणाली विक्रेता) की नई अनुज्ञप्ति हेतु आवेदन –
विज्ञापन संख्या –
रोस्टर क्रमांक –
पंचायत एवं प्रखंड का नाम –
आरक्षित श्रेणी जिसके लिए आवेदन समर्पित किया जा रहा है –

इन पदों के लिए आवेदन करने से पहले आवेदन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिस को ध्यान से जरुर पढ़े | जिससे की वो निर्धारित समय से इसके लिए आवेदन कर सके | 



Bihar Ration Dealer Vacancy 2026 Apply : ये सभी नहीं कर सकते है राशन डीलर बनने के लिए आवेदन

♦ एक संयुक्त परिवार में एक से अधिक सदस्य को उचित मूल्य की दूकान आवंटित नहीं की जाएगी | पिता, माता, भाई, भाई की पत्नी (भाभी) , पति, पत्नी, पुत्र , पुत्रबधू और सौतेला भाई का परिवार की परिभाषा में आयेंगे |

♦ मुखिया, सरपंच ,पंच , वार्ड सदस्य, पंचायत समिति के सदस्य, जिला परिषद के सदस्य , विद्यायक, विधान पार्षद, सांसद तथा नगर निकायों के निर्वाचित सदस्य इस रूप में अपने कार्य काल तक उचित मूल्य की दूकान की अनुज्ञप्ति प्राप्त करने हेतु निरर्हित रहेंगे |

♦ आटा-चक्की के मालिक एवं उसके निकट संब्नाधियो को उचित मूल्य की दूकान आवंटित नहीं की जाएगी |

♦ अवयस्क , पागल अथवा दिवालिया को उचित मूल्य की दूकान आवंटित नहीं की जाएगी |

♦ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 (1955 का केन्द्रीय अधिनियम 10) के अधीन अथवा अन्य किसी आपराधिक मामले में अंतिम रूप से न्यायालय द्वारा सिद्धदोष व्यक्ति को उचित मूल्य की दूकान की अनुज्ञप्ति आवंटित नहीं की जाएगी |

♦ सरकारी लाभ के पद धारण करने वाले को उचित मूल्य की दूकान आवंटित नहीं की जाएगी |



Bihar Ration Dealer Vacancy 2026 Apply : Important Links
Home Page Click HereNew Image
Join TelegramClick HereNew Image
Join WhatsAppClick HereNew Image
Bihar Ration Dealer New Vacancy 2026 SiwanClick HereNew Image
Check Official Notification & Form DownloadClick HereNew Image
Official WebsiteClick HereNew Image

Join Us On Social Media

Join TelegramClick Here
Join WhatsAppClick Here
इन्हें भी देखे :- 
Scroll to Top