Bihar Labour Card List 2025 | Bihar Labour Card List Kaise Check Karein? बिल्कुल नई प्रक्रिया से देखे लिस्ट में नाम

Bihar Labour Card List 2025

Bihar Labour Card List 2025 :- बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तरफ से राज्य के सभी लेबर कार्ड धारको को अलग-अलग प्रकार की योजना के तहत लाभ दिए जाते है | हाल ही में सरकार के तरफ से लेबर कार्ड रिपोर्ट लिस्ट जारी की गई है | इस लिस्ट में नाम होने पर लेबर कार्ड धारको को अलग-अलग प्रकार की योजना के तहत लाभ दिए जाते है | अभी हाल ही में लेबर कार्ड धारको को वस्त्र सहायता योजना के तहत पैसे दिए गए है | ऐसे में अगर आपका नाम इस लिस्ट में होता है तो तभी आपको अलग-अलग प्रकार की योजनाओ का लाभ मिलेगा |

Bihar Labour Card List 2025 : अगर आप इस लेबर कार्ड रिपोर्ट लिस्ट की जाँच करना चाहते है तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है | क्योकि आप खुद से इस लिस्ट की जाँच कर सकते है | इस लिस्ट में अपने नाम की जाँच किस प्रकार से कर सकते है इसके बारे में पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े | Bihar Labour Card List 2025 में अपने नाम की जाँच करने और इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए निचे दिए गये लिंक पर क्लिक कर देखे | 


Bihar Labour Card List 2025 : Overviews
Post Name Bihar Labour Card List 2025 | Bihar Labour Card List Kaise Check Karein? बिल्कुल नई प्रक्रिया से देखे लिस्ट में नाम
Post Date 22/09/2025
Post Type Sarkari Yojana,  New Update
Update Name Bihar Labour Card New List
List Name Bihar Labour Card List 2025
Check List Online
Official Websiteepanchayat.bihar.gov.in/epanchayat

Bihar Labour Card Report List Check

Bihar Labour Card List 2025 : बिहार लेबर कार्ड धारको को राज्य सरकार के तरफ से हाल ही में 5000/- रूपये दिए गये है | ये पैसे उन्हें वस्त्र सहायता योजना के तहत दिए गए है | इस योजना के तहत बहुत सारे लेबर कार्ड धारको को पैसा भेजा जा रहा है | ये पैसा आपको  मिलेगा या नहीं इसके बारे जानने से पहले आपको Bihar Labour Card List 2025 में अपने नाम की जाँच करनी होगी | आप किस प्रकार से Bihar Labour Card List 2025 में अपने नाम की जाँच कर सकते है इसके बारे में पूरी जानकारी निचे दी है | Bihar Labour Card List 2025 की जाँच करने के लिए आप इस आर्टिकल में दिए गये लिंक का इस्तेमाल कर सकते है | 



Bihar Labour Card List 2025 : लेबर कार्ड धारको को मिलता है इन सभी योजनाओ का लाभ

  • मातृत्व लाभ :- न्यूनतम एक वर्ष की सदस्यता पूर्ण होने पर निबंधित महिला निर्माण कामगार को प्रथम दो प्रसवो के लिए प्रसव की तिथि को राज्य सरकार द्वारा अकुशल कामगार हेतु निर्धारित न्यूनतम मजदूरी के 90 दिनों के मजदूरी के समतुल्य राशी देय है | यह अनुदान स्वास्थ्य, समाज कल्याण एवं अन्य विभागों के अतिरिक्त है |
  • शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता :- न्यूनतम एक वर्ष की सदयस्ता पूर्ण होने पर निबंधित निर्माण कामगारों के पुत्री एवं पुत्री को :-
  • (क) आई.आई.टी./आई.आई.एम तथा एम्स आदि जैसे सरकार उत्कृष्ट संस्थानों में दाखिला होने पर पूरा ट्युशन फीस
  • (ख) बी.टेक अथवा समकक्ष कोर्स के लिए सरकारी संस्थान में दाखिला होने पर एकमुश्त रु. 20,000/-
  • (ग) सरकारी polytechnic / नर्सिंग या समकक्ष डिप्लोमा कोर्स के अध्यन के लिए एकमुश्त रु.10,000/-
  • (घ) सरकारी आई.टी.आई. अथवा समकक्ष के लिए एक मुश्त रु.5,000/-
  • नकद पुरस्कार :- न्यूनतम एक वर्ष की सदस्यता के पश्चात निबंधित निर्माण कामगारों के अधिकतम डो संतानो को प्रति वर्ष बिहार राज्य के अधीन किसी भी बोर्ड द्वारा संचालित दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने पर रु. 25 हजार, 70% से 79.99 अंक प्राप्त करने पर रु. 15 हजार तथा 60 % से 69.99 अंक प्राप्त करने पर रु. 10 हजार का लाभ प्रदान किया जायेगा |



  • विवाह के लिए वित्तीय सहायता :- रु. 50,000/- निबंधित पुरुष/महिला कामगार को तीन वर्षो तक अनिवार्य रूप से सदस्य रहें पर , उनके दो व्यवस्क पुत्रियों को अथवा स्वयं महिला सदस्य को, लेकिन दूसरी शादी करने वाले श्रमिक इस योजना के हक़दार नहीं है | यह अंतरजातीय विभाग प्रोत्साहन योजना के अतिरिक्त है |
  • साईकिल क्रय योजना :- न्यूनतम एक वर्ष की सदस्यता पूर्ण करने के पश्चात साइकिल क्रय करने के उपरांत अधिकतम रु. 3,500/- साइकिल क्रय का रसीद उपलब्ध कराने पर |
  • औजार क्रय योजना :- अधिकतम रु. 15,000/- निबंधित निर्माण कामगार को कौशल उन्नयन के लिए दिए जाने वाले प्रशिक्षणोपरांत उनके प्रशि क्षण संबधित ट्रेड का औजार |
  • भवन मरम्मती अनुदान योजना :- अधिकतम रु. 20,000/- तीन वर्षो की सदस्यता पूरी होने पर , सिर्फ एक बार | लेकिन जिन्हें पूर्व में भवन निर्माण/ साइकिल एवं औजार के लिए राशी प्राप्त हो चूका है उन्हें यह लाभ नहीं दिया जायेगा |
  • लाभार्थी को चिकित्सा सहायता :- मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के समतुल्य राशी | वैसे कामगार जिन्होंने मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से राशी प्राप्त नहीं की है , उन्हें असाध्य रोग की चिकित्सा हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा समतुल्य राशी |
  • वार्षिक चिकित्सा सहायता योजना :- इसका लाभ सभी निबंधित पात्र निर्माण श्रमिको को प्राप्त होगा, जिसके तहत प्रतिवर्ष रु. 3,000/- की एकमुश्त राशी लाभार्थी के खाते में अंतरित की जाएगी |




  • पेंशन :- न्यूनतम पांच वर्ष की सदस्यता पूर्ण होने पर तथा 60 वर्ष की आयु के पश्चात् रु. 1,000/- प्रतिमाह पेंशन देय होगा | बशर्ते की अन्य सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत पेंशन का लाभ न मिला हो |
  • विकलांगता पेंशन :- रु. 1000/- प्रतिमाह, लकवा, कोढ़ , टी.बी. अथवा दुर्घटना आदि में स्थायी विकलांगता की स्थिति में तथा स्थायी पूर्ण नि:शक्तता की स्थिति में एकमुश्त रु. 75,000/- एवं आंशिक नि:शक्त्त्ता की स्थिति में एकमुश्त रु. 50,000/- देय है |
  • दाह संस्कार हेतु आर्थिक सहायता :- रु. 5,000/- (रुपये पांच हजार) निबंधित निर्माण कामगार के आश्रित को |
  • मृत्यु लाभ :- (क) स्वाभिवक मृत्यु में रु. 2,00,000/- (रूपए दो लाख)
    (ख) दुर्घटना मृत्यु में रु. 4,00,000/- (रुपये चार लाख) यदि मृत्यु आपदा के समय होती है और आपदा प्रंबधन द्वारा अनुदान दिया गया है , तो वैसी स्थिति में बोर्ड द्वारा मात्र रु. 1,00,000/- (रुपये एक लाख रूपये) ही देय है |
  • परिवार पेंशन :- पेंशनधारी की मृत्यु के पश्चात् पेंशनधारी को प्राप्त राशी का 50 प्रतिशत या रु.100 में से जो अधिक हो |
  • पितृत्व लाभ :- न्यूनतम एक वर्ष की सदस्यता पूर्ण होने पर पुरुष कामगार, जिनकी पत्नी बोर्ड में निबंधित नहीं हो, को उनकी पत्नी के प्रथम दो प्रसवों के लिए रु. 6,000/- प्रति प्रसव की दर से देय होगा |
  • प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना :- 18 -40 वर्ष के आयु वर्ग के निबंधित निर्माण श्रमिको का इस योजना के अंतर्गत निर्धारित अंशदान की राशी का वहन बोर्ड द्वारा पांच वर्षो तक किया जायेगा |
  • आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना :- इस योजना के अंतर्गत सामाजिक , आर्थिक एवं जाति जनगणना , 2011 से अनाच्छादित बोर्ड में निबंधित निर्माण श्रमिको तथा उनके परिवार के सदस्यों के चिकित्सा पर हुए वास्तविक खर्च का वहन बोर्ड द्वारा किया जायेगा |

नोट :- इन सभी के अतिरिक्त बिहार सरकार राज्य के लेबर कार्ड धारको को वस्त्र सहायता योजना के तहत पैसे प्रदान करती है |



Bihar Labour Card List 2025 : ऐसे चेक करे रिपोर्ट लिस्ट

  • इसके लिए आपको सबसे पहले ePanchayatBihar के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |
  • इसका लिंक आपको निचे मिल जायेगा |
  • वहां जाने के बाद आपको Reports के विकल्प पर जाना होगा |
  • जहाँ आपको बहुत सारे विकल्प देखने को मिलेगा |
  • जहाँ आपको Labour Report के विकल्प पर क्लिक कर देना है |
  • इसके बाद आपके सामने जिलावार लिस्ट खुलकर आ जायेगा |
  • आप जिस भी जिले का लिस्ट चेक करना चाहते है |
  • आपको उसके सामने दिए गये नंबर पर क्लिक कर देना है |
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा |
  • जहाँ से आप अपने नाम, पता के माध्यम से लिस्ट में नाम की जाँच कर सकते है |




Bihar Labour Card List 2025 : ऐसे पता करे आपको मिला या नहीं वस्त्र सहायता योजना का  5000

अगर आप एक लेबर कार्ड धारक है और जानना चाहते है की लेबर कार्ड धारको को पैसे भेजे गए है वो आपको मिला या है नहीं | 

पहला तरीका :- आप अपने बैंक शाखा में जाकर अपना पासबुक अपडेट करवाना होगा | पासबुक के अपडेट होते ही ये जानकारी देखने को मिल जाएगी की आपका पैसा आया है या नहीं | 

दूसरा तरीका :- अगर आप अपने फ़ोन में बैंकिंग ऐप का इस्तेमाल करते है | तो आप उस App के माध्यम से इसकी जाँच कर सकते है की आपका पैसा आया है या नहीं | 

तीसरा तरीका :- आप PFMS के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर Know Your Payment के विकल्प पर क्लिक करके इसकी जाँच कर सकते है की आपका पैसा आया है या नहीं | 



Bihar Labour Card List 2025 : Important Links

Check Labour Report ListClick HereNew Image
Home Page Click HereNew Image
Join TelegramClick HereNew Image
Join WhatsAppClick HereNew Image
Bihar Labour Card Payment 2025Click HereNew Image
Official WebsiteClick HereNew Image

Join Us On Social Media

Join TelegramClick Here
Join WhatsAppClick Here
बिहार लेबर कार्ड लिस्ट 2025 कैसे चेक करें?

बिहार लेबर कार्ड लिस्ट 2025 को किस प्रकार से चेक कर सकते है इसके बारे में आर्टिकल में जानकारी दी गई है |

लेबर कार्ड में नाम चेक करने के लिए क्या जरूरी है?

लेबर कार्ड लिस्ट में नाम देखने के लिए आधार नंबर, पंजीकरण संख्या या मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ती है।

Bihar Labour Card List 2025 में किन श्रमिकों का नाम होगा?

इसमें वही श्रमिक शामिल होंगे जिन्होंने श्रम संसाधन विभाग के तहत रजिस्ट्रेशन कराया है।

लेबर कार्ड का फायदा क्या है?

लेबर कार्ड धारकों को सरकार की कई योजनाओं जैसे बीमा, पेंशन, मकान, और बच्चों की शिक्षा में मदद मिलती है।

इन्हें भी देखे :- 
Scroll to Top