Bihar Ration Dealer Recruitment 2025 : बिहार में राशन डीलर की नई भर्ती, मैट्रिक पास उम्मीदवार करें जल्दी आवेदन

Bihar Ration Dealer Recruitment 2025

Bihar Ration Dealer Recruitment 2025 :- बिहार में राशन डीलर के पदों पर नई भर्ती आई है | ये भर्ती बिहार के मोतिहारी जिले में अलग-अलग अनुमंडल के अंतर्गत निकाली गई है | इन पदों पर भर्ती को लेकर ऑफिसियल नोटिस जारी कर जानकारी दी गई है | इन पदों के लिए आवेदन कब से कब तक लिए जायेगे, इसके लिए आवेदन करने के लिए क्या पात्रता रखी गई है इसके बारे में पूरी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है | अगर आप इसके लिए आवेदन करना चाहते है तो इस आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़े |

Bihar Ration Dealer Recruitment 2025 इन पदों के लिए आवेदन कैसे करना है इसके बारे में निचे विस्तार में जानकारी दी गई है | इन पदों के लिए आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिसियल नोटिस को ध्यान से जरुर पढ़े | जिससे की इसके लिए आवेदन करते समय आपसे किसी प्रकार की कोई त्रुटी न हो | इन पदों के लिए आवेदन करने और इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए निचे दिए गये लिंक पर क्लिक कर देखे | 


Bihar Ration Dealer Recruitment 2025 : Overviews
Post Name Bihar Ration Dealer Recruitment 2025 : बिहार में राशन डीलर की नई भर्ती, मैट्रिक पास उम्मीदवार करें जल्दी आवेदन
Post Date 27/08/2025
Post Type Job Vacancy 
Vacancy Post Name बिहार राशन डीलर
Total Post92
Apply Date 26/08/2025 to 11/09/2025
Apply ModeOffline
Official Websiteeastchamparan.nic.in

Bihar Ration Dealer Recruitment 2025 : Important Dates

Bihar Ration Dealer Recruitment 2025 : इन पदों के लिए आवेदन शुरू कर दिए गये है | इसके लिए आवेदन कब से कब तक लिए जायेगे इसकी तिथि के बारे में पूरी जानकारी निचे विस्तार में दी गई है | अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते है तो तिथियों से जुड़ी जानकारी को ध्यान से जरुर पढ़े | जिससे की आप निर्धारित समय से इसके लिए आवेदन कर सके |



  • आवेदन की प्रारम्भिक तिथि :- 26/08/2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि :- 11/09/2025
  • आवेदन का माध्यम :- डाक

Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 : Post Details

पद का नाम :- बिहार राशन डीलर

पदों की संख्या :- 92

क्र.अनुमंडलरिक्तियों की संख्या 
सिकरहना16
नगर परिषद ढांका 02
पकड़ीदयाल 09
नगर पंचायत पकड़ीदयाल 01
अरेराज23
नगर पंचायत अरेराज02
सदर मोतिहारी 32
नगर पंचायत सुगौली07



Bihar Ration Dealer Recruitment 2025 : बिहार राशन डीलर पात्रता

Bihar Ration Dealer Recruitment 2025 :-

उचित मूल्य की दुकान की अनुज्ञप्ति हेतु न्यूनतम योग्यता आवेदक का मैट्रिक पास और व्यस्क होना आवश्यक है |
परन्तु कंप्यूटर ज्ञान रखने वाले आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी

कंप्यूटर की समानता होने पर अधिक योग्यता को और उसमे भी समानता होने पर अधिक उम्र वाले को प्राथमिकता दी जाएगी |

Bihar Ration Dealer Recruitment 2025 : प्राथमिकता
  • स्वयं सहायता समूह
  • महिलाओ की सहयोग समितियाँ
  • पूर्व सैनिक की सहयोग समितियाँ
  • शिक्षित बेरोजगार
  • संबधित पंचायत अथवा वार्ड (नगर क्षेत्र) के निवासी को प्राथमिकता दी जायेगा |




Bihar Ration Dealer Recruitment 2025 : महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आवेदन पत्र के साथ अपना अद्यतन तीन रंगीन पासपोर्ट साइज़ फोटो, जिसमे से एक स्वअभिप्रमाणित फोटो आवेदन पत्र पर सबसे ऊपर दायें कोने में निर्धारित स्थान पर चिपकाया होना चाहिए शेष दो फोटो आवेदन पत्र के साथ संलग्न किये जायेगे जिनके पीछे आवेदक का नाम तथा पूरा पता अंकित होना चाहिए |
  • शैक्षणिक योग्यता , कंप्यूटर संबंधी योग्यता प्रमाण पत्र तथा उम्र से संबंधित मैट्रिक प्रमाण पत्र की स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति अंचल कार्यालय द्वारा निर्गत आवासीय प्रमाण पत्र मूल रूप से संलंग किया जायेगा |
  • आधार कार्ड की स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति
  • यदि आवेदक आरक्षित श्रेणी की रिक्तियों के लिए आवेदन कर रहे है , तो अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के आवेदक अंचल कार्यालय द्वारा निर्गत जाति प्रमाण पत्र की स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति तथा पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के आवेदक अंचल कार्यालय द्वारा निर्गत जाति प्रमाण पत्र एवं क्रीमीलेयर रहित प्रमाण पत्र की स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति संलग्न करेंगे |
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सदस्य सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार की अधिसूचना संख्या- 2622 , दिनांक – 26/02/2019 में संलग्न अनुसूची के सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत आय एवं परिसम्पत्ति प्रमाण पत्र की स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति संलग्न करें |
  • दुकान या गोदाम का स्थल अगर अपना है , तो उसका -खाता, खेसरा एवं रकबा से संबंधित खतियान/केवाला तथा लगान रसीद की सत्यापित छायाप्रति | अगर किराया है तो किरायानामा की स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति |




आवेदक इस आशय का शपथ पत्र संलग्न करेंगे कि –

  • आवेदक के संयुक्त परिवार में किसी सदस्य के नाम से पूर्वं में जन वितरण प्रणाली दूकान नहीं है |
  • आवेदक को आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अधीन जारी किये गए किसी आदेश के उल्लंघन के कारण अथवा
  • अन्य किसी आपराधिक मामला में अंतिम रूप से न्यायलय द्वारा सिद्धदोष नहीं ठहराया गया है |
  • आवेदक को किसी न्यायालय द्वारा दिवालिया घोषणा नहीं किया गया है |
  • आवेदक सरकारी लाभ/ सरकारी नौकरी के किसी पद पर पदस्थापित नहीं है |
  • आवेदक वर्तमान में मुखिया, सरपंच, पंच, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति का सदस्य , जिला परिषद का सदस्य , विद्यायक , विधान पर्षद , सांसद तथा नगर निकाय का निर्वाचित सदस्य नहीं है |




Bihar Ration Dealer Recruitment 2025 : आवेदन प्रक्रिया

व्यक्ति अनुसूची -1 में तथा स्वयं सहायता समूह , महिलाओ की सहयोग समितियाँ /पूर्व सैनिक की सहयोग समितियाँ अनुसूची-2 में अपना आवेदन पत्र विहित प्रपत्र में संबंधित अनुमंडल पदाधिकारिक (अनुज्ञापन पदाधिकारी) के कार्यालय में दिनांक -26/08/2025 से दिनांक -11/09/2025 तक कार्यालय अवधि में निबंधित डाक के माध्यम से प्राप्त किया जायेगा |



Bihar Ration Dealer Recruitment 2025 : राशन डीलर बन्ने के लिए अपात्र व्यक्ति

एक संयुक्त परिवार में एक से अधिक सदस्य को उचित मूल्य की दुकान आवंटित नहीं की जाएगी | पिता, माता, भाई, भाई की पत्नी (भाभी) , पति, पत्नी , पुत्रवधू और सौतेला भाई परिवार की परिभाषा में आयेगें |

मुखिया , सरपंच , पांच वार्ड सदस्य, पंचायत समिति के सदस्य , जिला परिषद के सदस्य , विधायक , विधान पार्षद ,सांसद तथा नगर निकायों के निर्वाचित सदस्य इस रूप में अपने कार्यकाल तक उचित मूल्य के दुकान की अनुज्ञप्ति प्राप्त करने हेतु निरर्हित (Disqualified) रहेगे |

आटा चक्की के मालिक एवं उनके निकट संबंधियों को उचित मूल्य की दूकान आवंटित नहीं की जाएगी |

अवयस्क या पागल या दिवालिया को उचित मूल्य की दुकान आवंटित नहीं की जाएगी |

आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 (1955 का केन्द्रीय अधिनियम 10) के अधीन अथवा अन्य किसी आपराधिक मामले में अंतिम रूप से न्यायालय द्वारा सिद्ध दोष व्यक्ति को उचित मूल्य के दुकान की अनुज्ञप्ति आवंटित नहीं की जाएगी |

सरकारी के लाभ का पद धारण करने वाले को उचित मूल्य की दूकान आवंटित नहीं की जाएगी |



Bihar Ration Dealer Recruitment 2025 : Important Links
Check Official NotificationClick HereNew Image
All district Vacancy check link Click HereNew Image
Home PageClick HereNew Image
Join TelegramClick HereNew Image
Join WhatsAppClick HereNew Image
BSSC 4th Graduate Level Recruitment 2025Click HereNew Image
Official WebsiteClick HereNew Image

Join Us On Social Media

Join TelegramClick Here
Join WhatsAppClick Here
Bihar Ration Dealer Recruitment 2025 में आवेदन कौन कर सकता है?

जो उम्मीदवार बिहार राज्य के निवासी हैं और कम से कम मैट्रिक (10th Pass) पास हैं, वे आवेदन कर सकते हैं।

बिहार राशन डीलर भर्ती 2025 के लिए उम्र सीमा क्या है?

न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक हो सकती है (श्रेणी अनुसार छूट मिल सकती है)।

Bihar Ration Dealer Recruitment 2025 में आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार ऑफ़लाइन/ऑनलाइन (जैसा नोटिफिकेशन में निर्धारित है) आवेदन कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट या जिले के खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय से प्राप्त होगी।

Bihar Ration Dealer Recruitment 2025 में चयन प्रक्रिया क्या होगी?

चयन प्रक्रिया मेरिट सूची और दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) के आधार पर होगी।

इन्हें भी देखे :- 
Scroll to Top