7 Nischay 3 Bihar : बिहार में सात निश्चय-3 को कैबिनेट से मंजूरी, जानें पूरी जानकारी

7 Nischay 3 Bihar

7 Nischay 3 Bihar : बिहार में विकास की नई गति आने वाली है। मंगलवार 16 दिसंबर 2025 को बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में 7 Nischay-3 Bihar को मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सिर्फ एक प्रस्ताव पर चर्चा हुई और उसे पास कर दिया गया। 7 Nischay-3 Bihar 2025-2030 सात निश्चय (2015-2020) और सात निश्चय-2 (2020-2025) के बाद तीसरा चरण है। इसका मुख्य लक्ष्य 2025 से 2030 तक बिहार को देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में लाना है।

7 Nischay-3 न्याय के साथ विकास के संकल्प पर आधारित है। पिछले 20 वर्षों में बिहार ने कानून व्यवस्था और विकास के क्षेत्र में बड़ी प्रगति की है। पहले दो चरणों में तय लक्ष्यों को हासिल करने के बाद अब तीसरे चरण में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और रोजगार पर विशेष जोर दिया गया है। 7 Nischay-3 Bihar 2025 में सात बड़े निश्चय हैं, जो बिहार को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।



7 Nischay 3 Bihar : Overview

7 Nischay-3 Bihar 2025-2030बिहार विकास का तीसरा चरण (2025-2030)
मंजूरी तिथि16 दिसंबर 2025
मुख्य संकल्पन्याय के साथ विकास
लक्ष्यबिहार को विकसित राज्यों में शामिल करना
मुख्य फोकसरोजगार, आय, उद्योग, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर
आधिकारिक घोषणाबिहार कैबिनेट बैठक

7 Nischay 3 Bihar में क्या-क्या है?

7 Nischay 3 Bihar में सात बड़े निश्चय शामिल हैं। इनमें दोगुना रोजगार-दोगुनी आय, समृद्ध उद्योग-सशक्त बिहार, कृषि में प्रगति-प्रदेश की समृद्धि, उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य, सुलभ स्वास्थ्य-सुरक्षित जीवन, मजबूत आधार-आधुनिक विस्तार और सबका सम्मान-जीवन आसान जैसी योजनाएं हैं।




  • दोगुना रोजगार – दोगुनी आय: 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार, प्रति व्यक्ति आय दोगुनी, अलग युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, महिला रोजगार योजना को मजबूती।
  • समृद्ध उद्योग – सशक्त बिहार: पूर्वी भारत का टेक हब, ₹50 लाख करोड़ निजी निवेश, एमएसएमई को प्रोत्साहन, 9 बंद चीनी मिलों को फिर शुरू करना + 25 नई मिलें।
  • कृषि में प्रगति – प्रदेश की समृद्धि: चौथा कृषि रोडमैप (2024-29), मखाना, डेयरी, मत्स्य पालन पर फोकस, हर गांव दुग्ध समिति, हर पंचायत सुधा सेंटर, हर खेत तक सिंचाई।
  • उन्नत शिक्षा – उज्ज्वल भविष्य: पुराने संस्थान सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, नई एजुकेशन सिटी, अलग उच्च शिक्षा विभाग।
  • सुलभ स्वास्थ्य – सुरक्षित जीवन: CHC को स्पेशलिटी, जिला अस्पताल को सुपर स्पेशलिटी, PPP मोड में मेडिकल कॉलेज, दूरस्थ इलाकों में डॉक्टरों को प्रोत्साहन।
  • मजबूत आधार – आधुनिक विस्तार: नए आधुनिक शहर, सस्ते शहरी आवास, 5 नए एक्सप्रेसवे, 2-लेन ग्रामीण सड़कें, सोलर, पर्यटन सर्किट, फिल्म सिटी, पटना में वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स सिटी।
  • सबका सम्मान – जीवन आसान: टेक्नोलॉजी, नवाचार और संवेदनशील सुशासन से आम लोगों की जिंदगी आसान।



Bihar 7 Nischay-3 का महत्व

7 Nischay 3 Bihar पिछले दो चरणों की सफलता पर आधारित है। पहले सात निश्चय (2015-2020) में कानून व्यवस्था और बुनियादी ढांचा मजबूत हुआ। सात निश्चय-2 (2020-2025) में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर फोकस रहा। अब 7 Nischay Yojna Bihar के तीसरे चरण में आय और रोजगार को दोगुना करने का लक्ष्य है। यह योजना बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने का रोडमैप है।




7 Nischay 3 Bihar

7 Nischay 3 Bihar से मिलने वाले फायदे

7 Nischay 3 Bihar से युवाओं, किसानों और उद्योगों को बड़ा लाभ मिलेगा।

  • 1 करोड़ युवाओं को रोजगार।
  • प्रति व्यक्ति आय दोगुनी।
  • पूर्वी भारत का टेक हब।
  • कृषि में नया रोडमैप।
  • शिक्षा में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस।
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार।
  • आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और शहर।
  • जीवन आसान बनाने वाली सुविधाएं।




7 Nischay 3 Bihar लागू होने का समय

7 Nischay 3 Bihar 2025 से 2030 तक लागू रहेगी। 2025 विधानसभा चुनाव के बाद नई सरकार बनने पर इसे और मजबूती मिलेगी। 7 nischay 3 bihar 2025 apply online अभी शुरू नहीं हुआ है। योजना के तहत अलग-अलग विभाग बनाए जाएंगे। जैसे अलग युवा रोजगार विभाग, अलग उच्च शिक्षा विभाग।




Important Links

Check Official NotificationClick HereNew Image
Home PageClick HereNew Image
Join TelegramClick HereNew Image
Join WhatsAppClick HereNew Image
RRB Isolated Category Recruitment 2026Click HereNew Image
Official WebsiteClick HereNew Image

Join Us On Social Media

Join TelegramClick Here
Join WhatsAppClick Here

निष्कर्ष

बिहार को विकसित बनाने का मजबूत संकल्प है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और रोजगार पर विशेष फोकस है। 1 करोड़ युवाओं को रोजगार, दोगुनी आय, टेक हब, नया कृषि रोडमैप और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे लक्ष्य हैं। यह योजना पिछले 20 साल की प्रगति को आगे ले जाएगी। बिहार अब तेजी से विकास की राह पर है।

FAQ

7 Nischay-3 Bihar 2025-2030 में कितने युवाओं को रोजगार?

7 Nischay-3 Bihar 2025-2030 में 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है।

7 Nischay-3 Bihar 2025 कब से लागू होगी?

7 Nischay-3 Bihar 2025 2025 से 2030 तक लागू होगी।

इन्हें भी देखे :-
Scroll to Top